फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: साजिश ऐसी रची कि खतरा भांप न सका धीरज, कोड वर्ड से मिला हत्या का इशारा

Fri, 03 May 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वाजिदपुर गांव के धीरज उर्फ छोला की हत्या की साजिश ऐसी रची गई कि वह साथ घूम रहे खतरे को भांप नहीं सका। धीरज को गांव का ही शोएब अपने भरोसे में लेकर सरकारी स्कूल के बाहर ले गया। जहां पहले से छिपकर बैठे साथियों को कोड वर्ड से इशारा कर बुलाया।
विज्ञापन

वाजिदपुर गांव के सरकारी स्कूल पर पहुंचते ही शोएब का कोड वर्ड सुनकर निखिल, देवा उर्फ देवेश, सागर और सौरभ भी वहां आ गए। जिनके आते ही शोएब ने धीरज उर्फ छोला को पहली गोली मार दी। इसके बाद अन्य चारों ने भी अपने तमंचे निकालकर धीरज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर भाग गए। एसपी ने बताया कि शोएब और धीरज की दोस्ती का निखिल ने फायदा उठाया। जिसने शोएब को दोस्ती का हवाला देकर हत्या की साजिश में शामिल किया।

दिल्ली रहने लगा था धीरज का परिवार
एसपी ने बताया कि सन्नी हत्याकांड के बाद धीरज का परिवार दिल्ली जाकर रहने लगा था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद धीरज भी दिल्ली चला गया था। जिसे साजिश के तहत गांव बुलाकर हत्या की गई।
विज्ञापन


निखिल के स्टेट्स ने सुलझा दी गुत्थी
एसपी ने बताया कि धीरज की हत्या के दो घंटे बाद तक उसकी शनाख्त नहीं हो पाई थी। जिसके बाद शनाख्त हुई तो लोगों ने निखिल का स्टेट्स देखा। जिसने बदला पूरा होने की बात लिखी तो हत्या की गुत्थी सुलझ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें