फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईपीई पर चलते ट्रक के टायरों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 9
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात चलते हुए ट्रक के टायरों में अचानक आग लग गई। इससे पीछे के हिस्से में लगे आठ टायर जलकर राख हो गए और वहां आई अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रायबरेली के सहबाजपुर गांव में रहने वाले अभिषेक ने बताया कि सोमवार रात गाजियाबाद से ट्रक में लोहे की प्लेट लादकर हरियाणा के रोहतक जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा गांव के समीप पहुंचा तो ट्रक के पीछे का टायर फट जाने से आग लग गई। पीछे से ओवरटेक कर आये वाहन चालकों ने आग लगने की जानकारी दी। उसने रास्ते में ट्रक रोककर केबिन अलग किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अग्निशमन की टीम भी वहां पहुंच गई और टायरों में लगी आग बुझाई। चालक ने बताया कि रेडियेशन के टायर होने के कारण आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें