छात्राओं को कॅरिअर बनाने के टिप्स दिए
जिवाना के कन्या इंटर कॉलेज में कॅरिअर कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को अड्डा टू फॉर सेवन गुड़गांव के तत्वावधान में कॅरिअर कार्यशाला हुई। जिसमें प्रशिक्षकों ने छात्राओं को जीवन में कॅरिअर बनाने के टिप्स दिए।
कॅरिअर कार्यशाला का शुभारंभ प्रबंधक योगेंद्र सिंह सोलंकी ने दीप प्रवज्ज्लित करके किया। कायश़ाला में सीनियर मैनेजर ऑपरेशन कॉंटेक्ट आशीष गर्ग ने छात्राओं को सरकारी क्षेत्र में नौकरी के विभिन्न अवसरों, कोर्सेज की जानकारी के साथ सही दिशा में तैयारी करने की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को साइंस, एस्ट्रो फिजिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल के बारे में बताते हुए जनरल नॉलेज, सीयूईटी, लॉ, एनडीए, नीट, सीएसईईटी, बैंकिंग, कंप्यूटर, मार्क्स कम्युनिकेशन, होटल मैनेजमेंट, पायलट, आर्मी, पुलिस, फैशन डिजाइनिंग आदि के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। वहीं, गरिमा खन्ना, आकाश मित्तल ने भी छात्राओं की सफलता के टिप्स बताएं। यहां प्रधानाचार्या तेजवीरी देवी, जयपाल सिंह आर्य, वीर बहादुर, रंजीता, सुशीला, रूपा जायसवाल, कुलदीप कौर, शर्मिला सिंह, प्रियांशु, दीपांशु, नीतू आदि उपस्थित रहे।