फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज में संपन्न हुई तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सम्मान समारोह का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने बताया कि कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई थी। जिसमें खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद के अतिरिक्त अन्य कई प्रतियोगिता कराई र्गइं। जिससे पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। बताया कि तीन दिनों तक चली प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी-अपनी टीमों को जिताने के लिए कड़ी मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में दिव्यांशी, निमृत, दीया, भूमि, भावना, अनु राठी, तनु चौहान, आरती आदि शामिल रहीं। सम्मान समारोह को सफल बनाने में योगेश राणा, प्रवीण राणा, प्रवीण दीक्षित, सुमित, अमित, संगीता, प्रतिभा व पूनम का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें