बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि पशुओं का टीकाकरण समय पर होना चाहिए। पशुपालन विभाग लापरवाही न करें। कलक्ट्रेट सभागार में गो आश्रय स्थल के संबंध में नोडल अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अगले तीन दिन में सभी पशुओं का टीकाकरण कर रिपोर्ट नोडल अधिकारी को प्रेषित कर दी जाएं। मुंहपका-खुरपका का वैक्सीन अवश्य हो जाना चाहिए। इसके अलावा गोआश्रय स्थलों पर टीन शेड की व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। प्रतिदिन खोर की साफ-सफाई भी होनी चाहिए। नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि सप्ताह में दो बार गोआश्रय स्थल का भ्रमण करेंगे और अपनी निरीक्षण आख्या व्यवस्था देखते हुए फोटो सहित प्रेषित करेंगे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर खुशीराम, एसडीएम बागपत रामनयन, एसडीएम खेकड़ा गुलशन कुमार, सीओ बागपत ओमपाल सिंह ,खंड विकास अधिकारी अजय कुमार, परियोजना निदेशक विद्या नाथ शुक्ला उपस्थित रहे।