अमीनगर सराय। धनौरा के विनोद पुत्र लालाराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को तितरौदा पेट्रोल पंप के पास तीन युवकों ने तमंचे के बल पर 50 हजार रुपये लूटने की कोशिश की। उसकी शिकायत पर सिंघावली अहीर पुलिस ने कॉबिंग कर तितरौदा जंगल से नरेंद्र की ट्यूबवेल से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में बबलू पुत्र अलीजान, फुरकान पुत्र ताहिर व सीताराम पुत्र धर्मपाल निवासीगण तितरौदा है। इनके पास एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस और दो छुरे बरामद हुए है। तीनों बदमाशों के खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।