फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में तीन युवकों को बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
बागपत कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे सिसाना गांव के लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सिसाना गांव में ट्रैक्टर से बैटरी चोरी होने के शक में तीन युवकों को बंधक बनाकर रातभर पिटाई करने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित युवक की मां ने कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सिसाना गांव की रहने वाली सरबती पत्नी बाबूराम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा विपिन शुक्रवार शाम गांव के ही विकास पुत्र बिलेंद्र, कमल पुत्र महावीर के साथ किसी काम से जा रहा था। जैसे ही लाल गेट के पास पहुंचे तो गांव का एक युवक उसके बेटे समेत तीनों को बुलाकर एक मकान में ले गया और बंधक बना लिया। जिसके बाद ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने का आरोप लगाते हुए तीनों के हाथ पैर बांधकर पिटाई की गई।
आरोप लगाया कि गाली-गलौज करते हुए उन्हें रातभर पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद शनिवार शाम उन्हें छोड़ा गया। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें