फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से खड़े तीन युवक गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। थाना पुलिस ने मवी कलां गांव के जंगल से शुक्रवार की रात में लूट के इरादे से खड़े चार में से तीन युवकों को दबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे और एक चाकू बरामद किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में बालैनी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी मवी कलां गांव के जंगल में चार युवक लूटपाट के इरादे से खड़े हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर सागर पुत्र प्रहलाद, मुकुल पुत्र रामचरण व आशु पुत्र तिरपाल निवासी मवी कलां को पकड़ लिया, एक युवक गौतम पुत्र धनपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गया। थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और एक चाकू बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
पकड़ा एक आरोपी बीकॉम का छात्र
बालैनी। शुक्रवार की रात में मवी कलां गांव के जंगल से पकड़ा गया आरोपी सागर बीकॉम व आशु इंटरमीडिएट का छात्र है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट करना स्वीकार किया। चारों युवकों को क्राइम रिकार्ड नहीं है। उन्हें शराब पीने की लत थी। युवक शराब पीने के लिए आने जाने वाले लोगों से लूटपाट करते हैं।
विज्ञापन

पांच दिन से लापता युवती बरामद
बालैनी। क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव से पांच दिन पहले प्रेमी के साथ लापता हुई युवती को पुलिस ने बरामद किया। थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने बताया रोशनगढ़ गांव की एक युवती पांच दिन पूर्व अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई । शुक्रवार की रात में पुलिस ने युवती को पिलाना भट्ठे से बरामद किया। युवती ने कहा उसका प्रेमी शुक्रवार की रात में पिलाना भट्ठे पर छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें