मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमेश चंद्रा ने बताया कि पशुपालकों की समस्या को देखते हुए अल्पसंख्यक विभाग की प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत तीनों गांवों में पशु सेवा केंद्र बनाने के लिए 51 लाख 90 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। पशु सेवा केंद्र का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है, जिसकी स्वीकृति होते ही पशु सेवा केंद्र का निर्माण करा दिया जाएगा।
चार दशक बाद बदलेगी टांडा के पशु सेवा केंद्र की सूरत
टांडा गांव के ग्रामीण इस्लाम, यासीन आदि ने बताया कि उनके गांव का पशु सेवा केंद्र पिछले 40 साल से खंडहर में तब्दील है। जिसका प्रस्ताव बनाया जाने से चार दशक बाद पशु सेवा केंद्र की सूरत बदलने की उम्मीद ग्रामीणों में जगी है।
टांडा और मुलसम में जमीन चिह्नित
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रमेश चंद्रा ने बताया कि टांडा और मुलसम गांव में पशु सेवा केंद्र के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। जबकि असारा गांव में जमीन चिह्नित नहीं हो पाई। जिसके लिए बड़ौत एसडीएम को पत्र लिखा गया है।