बागपत। पुलिस ने शनिवार को नैथला मोड़ से कुलदीप पुत्र जगदीश निवासी ग्राम जुआ सोनीपत हरियाणा और आलोक पुत्र सूरजमल निवासी माडल टाउन सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक स्कोडा कार में 35 पेटी देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को जेल भेजा। इसके अलावा पुलिस ने शस्त्र अधिनियम में गांव बली फाटक के पास से बली के संजय उर्फ संजू पुत्र विनोद को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। उधर, दोघट पुलिस ने एक महिंद्रा गाड़ी केयूवी -100 से तीन पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। कोतवाली पुलिस बागपत ने गोवध अधिनियम में वांछित चल रहे मोहल्ला केतीपुरा के गुफ्फा पुत्र सलाम को गिरफ्तार किया।