संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा सीट है, जिनमें बागपत, बड़ौत, छपरौली, मेरठ की सिवालखास व गाजियाबाद की मोदीनगर शामिल है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा को पांच में तीन सीट बागपत, बड़ौत, मोदीनगर पर भाजपा की जीत हुई थी। इनके सहारे ही डा. सत्यपाल सिंह दोबारा सांसद बने थे। तीन साल बाद भी स्थिति नहीं बदली है। मतदान प्रतिशत कुछ कम होने के बावजूद बागपत और बड़ौत में भाजपा को जीत मिली है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा को अभी से फील्ड में उतरना होगा।
लोकसभा चुनाव में वर्ष 2019 में वोट मिले
विधानसभा भाजपा रालोद गठबंधन
बागपत 107327 91690
बड़ौत 99175 84794
छपरौली 92600 105742
सिवालखास 93290 128053
मोदीनगर 127239 90505
--
लोकसभा चुनाव और अब हुआ मतदान प्रतिशत
विधानसभा सीट वर्ष 2019 वर्ष 2022
बागपत 65.60 68.30
बड़ौत 66.30 65.58
छपरौली 65 62.37