फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के करंट से महिला समेत तीन झुलसे, महिला की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। रटौल गांव की अस्थायी गौशाला में बुधवार को चारा काटते समय विद्युत तारों की चपेट आने से महिला समेत तीन लोग झुलस गए। ग्रामीणों सभी को नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। रटौल निवासी पंकज, मनोज व महिला पूनम तीनों गांव की अस्थायी गौशाला पर काम करते है। बुधवार शाम तीनों गोवंश के लिए चारा काट रहे थे। तार कटने से चारा काटने वाली मशीन में करंट आ गया। इसकी चपेट में आने से महिला व दोनों युवक झुलस गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें