लहचौड़ा गांव में ग्रामीणों के सहयोग से सिलेंडर में लगी आग बुझाता पुलिसकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली, सिलिंडर में लगी आग बुझाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। लहचौड़ा गांव में शुक्रवार रात एक मकान में चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। जिसे बुझाने के प्रयास में परिवार के तीन सदस्य झुलस गए तथा रसोई में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर स्थिति को संभाला।
लहचौड़ा गांव निवासी सतपाल गिरी की पत्नी सत्तो शुक्रवार देर रात रसोई में चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। इसक जानकारी पाकर पड़ोसी एकत्र हो गए। वहां आग बुझाने के प्रयास में सतपाल, शुभम व सत्तो झुलस गए। जिन्हें स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया। सूचना पाकर चांदीनगर पुलिस वहां पहुंची तथा सिलिंडर में लगी आग बुझाई। आग से रसोई में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
दो आरोपी जेल भेजे
दोघट। भड़ल गांव में बुधवार को लगने वाले पशु पैठ में जनवरी में व्यापारियों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पीड़ित गुलफाम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी भूरू शामली व शमशाद निवासी हुसैनपुर मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद