फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लुटेरे गिरफ्तार, छह बाइक बरामद 

Wed, 25 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मीतली के लुटेरे गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत कोतवाली पुलिस ने बागपत-मेरठ मार्ग पर मीतली के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को दो बाइकों के साथ दबोचा। जबकि उनके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस का दावा है कि आरोपी बाइक लुटेरे हैं। उनके पास से एक तमंचा, दो चाकू और लुटी छह बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

 एसपी पूनम ने पत्रकारों को बताया सोमवार को मीतली में कॉलेज के पास पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर छह युवक वहां से गुजरे, पुलिस वालों ने उन्हें रोका तो आरोपी बाइक छोड़कर भागने लगे। तीन युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। इनमें मीतली निवासी अजय उर्फ काले, राहुल और मनीष है। उनके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और दो चाकू बरामद हुए। जबकि उनके तीन साथी इसी गांव के बिट्टू उर्फ मलूक चंद, प्रदीप और संदीप भागने में कामयाब हो गए।  एसपी के मुताबिक पकड़े आरोपियों ने पूछताछ में बताया उन लोगों ने 22 मई को बसौद मार्ग पर दो बाइक लूटी थी, जो बरामद हो गई।
विज्ञापन
बदमाश बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा में बाइक लूटते और चोरी करते है। उनकी निशानदेही पर बसौद पुलिया के पास अमरूद के बाग से लूटी और चोरी की गई बाइक बरामद हुई। बदमाश वहां पर बाइक इकट्ठी कर बेचने के लिए ले जाने की फिराक में थे। 

अजय है गैंग का सरगना 
बागपत। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया उनके गैंग का सरगना अजय उर्फ काले है। वह चोरी और लूटी गई बाइकों से ही वारदात को अंजाम देते है।

लूट 210 रुपये की, पुलिस को बताए 25 हजार
बागपत। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बसौद के युवकों से 210 रुपये और दो बाइक लूटी थी। जबकि युवकों ने 25 हजार रुपये और दो बाइक लूटी जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें