मेरी आवाज सुनो कॉलम से संबंधित फोटो। जर्जर हालत में अग्रवाल मंडी टटीरी से दुड़भा मार्ग। संवाद
- जल्द खोली जाएगी निविदा, प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में 86 करोड़ रुपये से तीन मार्गों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों मार्गों के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से आरिफपुर खड़खड़ी, धौली प्याऊ से चमरावल मार्ग और बड़ौत-छपरौली-टांडा मार्ग के चौड़ीकरण को मंजूरी दी। इसमें दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से आरिफपुर खड़खड़ी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए छह करोड़ रुपये, धौलीप्याऊ से चमरावल मार्ग के लिए 31 करोड़ रुपये और बड़ौत-छपरौली-टांडा मार्ग के लिए 49 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।