फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। ढ़िकौली और विनयपुर गांव में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के बाद देहात क्षेत्रों में भी बुखार ने पैर पसारा है। ढिकौली निवासी 48 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र बलबीर व 64 वर्षीय महिपाल को पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों के अनुसार उनकी बुखार के चलते मौत हो गई। गांव में बुखार से अब तक आठ मौत हो चुकी हैं। वहीं विनयपुर निवासी 35 वर्षीय रिजवान पुत्र तौसीफ को भी पिछले एक सप्ताह से बुखार था। जिसका इलाज मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के अनुसार उसकी मौत भी बुखार के चलते हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें