फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर के एल टू कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। जबकि कस्बे के एक युवक की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। नगर के एल टू कोविड अस्पताल में खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव की एक संक्रमित महिला को मंगलवार की शाम भर्ती कराया था। बुधवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर चार दिन पूर्व नगर के एक युवक को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए दिल्ली के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। आक्सीजन लेवल कम होने के कारण बुधवार की सुबह युवक की भी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने उसके शव को खेकड़ा लाने की अनुमति नहीं दी। युवक का दिल्ली में ही कोरोना गाइडलाइन के अनुसार परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें