फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईवे पर ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़़ंत में चाचा-भतीजे समेत तीन घायल, जाम लगा

विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल से घायल को ले जाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
-दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगने के बाद पुलिस ने वन-वे कर निकाले वाहन
विज्ञापन


संवाद न्यूज 17 एजेंसी
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरियों से लदे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर सवार चाचा-भतीजे समेत तीन घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे वन-वे कर वाहनों को निकाला।
नंगला बहलोलपुर गांव निवासी सनी अपने चाचा नवीन यादव और सुभाष के साथ सोमवार रात ट्रैक्टर ट्राॅली में सरिया लेकर गांव जा रहा था। बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव से पहले पीछे से आये ईंट ढोने वाले ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिसमें सनी, सुभाष और नवीन घायल हो गये। उधर हादसे के बाद चालक हाईवे पर ही ईंट ढोने वाला ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में तीनों घायलों का उपचार करया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने वन-वे कर वाहनों को निकालना शुरू किया। घायल सुभाष लोनी में आढ़ती है। कोतवाली प्रभारी मगनवीर सिंह गिल का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादिकपुर सिनौली गांव के विकास कार्यों की जांच होगी
बागपत। डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि सादिकपुर सिनौली गांव निवासी रकमपाल की शिकायत पर विकास कार्यों की जांच कराई जाएगी। जिसके लिए डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी और अधिशासी अभियंता नलकूप को जांच अधिकारी नामित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें