फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat :जिला अस्पताल में बीमारों की भरमार, पंजीकरण खिड़की से ओपीडी तक लग रही लंबी कतार

Mon, 31 Jul 2023 05:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
OPD - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई। पंजीकरण खिड़की से लेकर ओपीडी तक मरीजो की लाइन लगी रही। अस्पताल में दवा लेने आए मरीजों को घंटों तक लाइन में लगकर इंतजार करना  पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुला।

जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजो की अधिक भीड़ रही, जिससे मरीजो को इलाज के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। सोमवार को अस्पताल की पंजीकरण खिड़की पर  पंजीकरण कराने के लिए मरीज और तीमारदारों की लंबी कतार लगी रही।

मरीजो को पंजीकरण कराने के लिए दो घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। पंजीकरण के बाद जांच कराने के लिए ओपीडी में लाइन लगाकर इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा।चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी अधिक होने के कारण लोग बीमार हो रहे है।
विज्ञापन

 
घंटों करना पड़ा इंतजार
सोमवार को अस्पताल में भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। पहले पंजीकरण खिड़की और फिर ओपीड़ी में लाइन में लगने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें