फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण हुई सडक दुर्घटना मे बाइक सवार समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बड़ागांव मार्ग पर रविवार सुबह कोहरे के चलते हुई दुर्घटना में बाइक सवार समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला रामपुर निवासी सुधीर धामा रविवार सुबह बड़ागांव रोड के तौल केंद्र पर गन्ना तुलवाने के लिए गया था। वहां से पड़ोसी युवक सुधीर उर्फ भूरा के साथ पैदल घर आ रहा था। वे दोनों खेकड़ा-बड़ागांव मार्ग पर ईंट भट्ठे के समीप पहुंचे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आया बाइक सवार कोहरे के चलते उनसे टकरा गया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुधीर धामा के पैर की हड्डी टूट गई। परिजनों ने उसे मुजफ्फरनगर के अस्पताल में तथा बाकी दोनों को खेकड़ा सीएचसी पर भर्ती कराया। बाइक सवार युवक बड़ागांव निवासी आदित्य है। वहीं, इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें