फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़खड़ी गांव में बरसात से मकान की छत गिरी, तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। खड़खड़ी गांव में बरसात के चलते गत देर रात्रि एक मकान की छत गिरने से मकान के अंदर सो रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि परिवार के अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। बच्चों को सीएचसी से नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

खड़खड़ी गांव निवासी तनवीर का मकान काफी जर्जर था। वह इसे बनवाने को लेकर कई बार आवेदन कर चुका है। इसके बावजूद उसे स्वीकार नहीं किया गया। पिछले कई दिन से चल रही बरसात के चलते उसके मकान की छत कमजोर हो गई। जिस कारण रविवार देर रात अचानक छत गिर गई। उसके नीचे दबने से बच्चे अनस, सुहैल व अमन घायल हो गए जबकि तनवीर व उसकी पत्नी तस्मीन ने भागकर जान बचाई। शोर मचाने पर राहुल, जाउल, मेहरबान, कल्लू आदि ग्रामीण दौड़े तथा छत के नीचे दबे बच्चे को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल तीनों बच्चों का उपचार जारी है। उधर, ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें