बड़ौत। बदायूं के खजूरिया गांव के रहने वाले जयप्रकाश, बबलू, युद्धवीर, धर्मेंद्र, रोहन सिंह ने बताया कि वह हरियाणा के गन्नौर व पानीपत में फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करने का काम कर रहे थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद करना पड़ा। पैदल चलकर परिवार के साथ बॉर्डर तक पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बुधवार रात परिवार के लोगों ने महिलाओं व छोटे-छोटे बच्चों के साथ किसी तरह यमुना पार की। बड़ौत तहसील पहुंच गए और प्रशासन से सहयोग की अपील की। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा व तहसीलदार प्रदीप कुमार उनके बीच पहुंचे भोजन की व्यवस्था कराई। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा का कहना था कि पीडितों की मदद की जा रही है।