फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बरात से वापस लौट रहे तीन भाइयों पर लोहे की रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बरात से वापस लौट रहे तीन भाइयों पर पड़ोस के युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में कपिल, अजय और राहुल घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कपिल ने बताया कि सोमवार रात वह अपने भाई अजय और राहुल के साथ पड़ोसी की बरात में गए थे। वहां टेंट में खाना खाने के दौरान मोहल्ले के कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हुई थी। युवकों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। कपिल किसी तरह वहां से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठकर घर के लिए चल दिया। आरोप है कि पड़ोस के युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। उन्होंने रास्ते में ओवरटेक करके उनकी कार रोकी। इसके बाद उन्हें गाड़ी से बाहर निकालकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में कपिल, राहुल और अजय घायल हो गए। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें