आरिफपुर खेड़ी संघर्ष में तीन गिरफ्तार
बिनौली। थाना क्षेत्र के आरिफपुर खेड़ी गांव गत दो दिन पूर्व प्लॉट के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में सोमवार को पुलिस एक पक्ष के दिन लोग गिरफ्तार कर लिये।
आरिफपुर खेड़ी गांव में दो दिन पूर्व सत्यवीर सिंह पुत्र साहब सिंह व संदीप पुत्र मोहनपाल पक्ष में प्लॉट के विवाद को लेकर संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया था। सत्यवीर पक्ष की ओर से रामचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। वहीं, अभी तक दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पुलिस नामजद आरोपी आशीष पुत्र कालू, संदीप पुत्र मोहनपाल, अनुज पुत्र सोहनपाल को गिरफ्तार कर बागपत न्यायालय में पेश किया।