बालैनी। पेट्रोल पंप पर माचिस की तिल्ली जलाकर पंप में आग लगाने की धमकी देने का मामला सामने आया। जिसमें सेल्समैन की तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच की और दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिसावदा गांव के रहने वाले विष्णु ने बताया कि वह पुरा महादेव गांव के कृष्णा फीलिंग स्टेशन पर सेल्समैन है। रविवार शाम पुरा महादेव गांव के ही दो युवक बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर आए। आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने आते ही उसके साथ गाली-गलौच की और एक युवक पर माचिस की तिल्ली जलाकर पंप में आग लगाने की धमकी देने का आरोप लगाया, जिसे किसी तरह बुझाया। इसके बाद उसे धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में थाना प्रभारी साक्षी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर राजा और संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।