फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुकान मालिक को गोली मारकर हत्या करने की धमकी

Sat, 04 May 2024 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के बाजार में कपड़ो की दुकान के मालिक को तीन युवकों ने शाम तक गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे डाली। दुकानदार ने कोतवाली में शिकायत की, जिसपर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

नई बस्ती का रहने वाला युवक अहसान मलिक छोटा बाजार में जामा मस्जिद के पास रेडिमेड कपड़ो की दुकान करता है। दो दिन पहले कस्बे का रहने वाला एक युवक उससे कपड़े खरीदकर ले गया था। शुक्रवार को युवक उसकी दुकान पर अपने दो दोस्तों के साथ पहुंचा। उसने दुकानदार से पास की दुकान से खरीदे गए कपड़ों की कीमत पूछी तो दुकानदार ने इस बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। जिसपर युवकों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी और उसको शुक्रवार शाम तक गोली मारकर उसकी हत्या करने की धमकी दी। दुकानदार का आरोप है कि युवक और उसके दोस्त आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वह पूर्व में भी एक युवक की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। दुकानदार ने डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें