फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आग लगने से एक लाख रुपये का सेटरिंग का सामान जला

Sat, 04 May 2024 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला अहिरान में सेटरिंग की दुकान में किसी ने आग लगा दी। इससे करीब एक लाख रुपये कीमत का सेटरिंग का सामान जल गया। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की।
विज्ञापन


मोहल्ला अहिरान का रहने वाला नीलकांत शर्मा कस्बे में यादव चौक पर सेटरिंग की दुकान करता है। बृहस्पतिवार की रात दुकान में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग लगने से दुकान में रखा सेटरिंग का सामान जल गया। नीलकांत शर्मा के मुताबिक जले सामन की कीमत करीब एक लाख रुपये है। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि सेटरिंग की दुकान में आग लगाने वालों का पता लगाया जा रहा है। पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें