-पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़े गए थे दो अभ्यर्थी, जन्मतिथि भिन्न होने के कारण दोनों पर हुआ था शक
फोटो संख्या 8
बड़ौत। नगर के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दो संदिग्ध अभ्यर्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि दोनों ने फर्जी तरीके से हाईस्कूल और दसवीं की परीक्षा पास की। रविवार को पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का शनिवार को अंतिम दिन था। बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थी चेकिंग के समय प्रकाश में आए। दोनों अभ्यर्थी अनुज व प्रीत के द्वारा प्रस्तुत किए गए आधार कार्ड, एडमिट कार्ड में जन्म तिथि भिन्न मिली। इसके बाद सेंटर प्रभारी ने पुलिस को बुलाकर दोनों को उनके हवाले कर दिया। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली आई, जहां पर दोनों से गहतना से पूछताछ की गई तो पता चला कि उम्र घटाकर हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा पास की है। पुलिस ने उनके पास से पुलिस भर्ती 2023 के एडमिट कार्ड, इंटर व हाईस्कूल की मार्कशीट की छाया प्रति बरामद की। साथ ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।