- छात्र-छात्राएं 17 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। काॅलेजों में छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए छात्रों को एक मौका दिया जा रहा है। ऐसे छात्र 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ अब 17 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यह निर्देश चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए हैं।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. ममता जैसियान ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि एनईपी सहित तमाम वार्षिक परीक्षा, विषम सेमेस्टर व अंतिम सेमेस्टर की जिन छात्रों की परीक्षा हो चुकी है और परिणाम भी जारी हो चुके हैं। ऐसे छात्र-छात्राएं छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सीसीएसयू ने वार्षिक और सेमेस्टर प्रणाली के आवेदन के लिए अलग-अलग लिंक जारी किया है। वार्षिक प्रणाली के विद्यार्थी https://annual.ccsuniversityweb.in और सेमेस्टर प्रणाली के पाठ्यक्रमों https://ccsuniversityweb.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सीसीएसयू की ओर से छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं।