फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे आरोपी को रिमांड पर लिया, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम बसी में हुए दोहरे हत्याकांड का तीसरा 25 हजार का इनामी आरोपी दिल्ली न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर गांव के जंगल से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

31 जनवरी को ग्राम बसी निवासी वृद्ध किसान सतसिंह 80 और उनके पोते मनदीप 24 को खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लेकर शुगर मिल जाते समय बदमाशों ने हत्या कर दी थी। मृतक मनदीप की मां सरिता देवी ने गांव के ही बदमाश कपिल बसी और पूर्व ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।
बाकी आरोपी फरार हो गए थे, पुलिस ने फरार बदमाश कपिल बसी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित करने के साथ ही उसकी करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति भी कुर्क की थी। बाकी फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

पिछले माह इनमें से एक आरोपी बागपत न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया था। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया था। इसके बाद तीसरा आरोपी पंकज करीब चार दिन पूर्व दिल्ली न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया था।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीसरे आरोपी पंकज को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उसकी निशानदेही पर गांव के जंगल से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें