फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद को मिला 750 मिट्रिक टन यूरिया, नहीं होगी किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद को मिला 750 मीट्रिक टन यूरिया, किसान जरूरत के हिसाब से करें उठान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जनपद में यूरिया उर्वरक की किल्लत नहीं होगी। जिले को 750 मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन हुआ है। यूरिया की जरूरत के हिसाब से शासन को मांग भेजी जाएगी। सहकारी समितियों पर किसानों को उर्वरक वितरण के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। किसान जरूरत के हिसाब से समिति से उर्वरक ले सकते हैं।
विज्ञापन

एआर कॉआपरेटिव मोहसिन जमील ने बताया कि शासन से जिले को 750 मीट्रिक टन आइपीएल फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध कराया गया है। उर्वरक जिले की सहकारी समिति केंद्रों पर पहुंचाकर कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। किसान सुबह दस से शाम पांच बजे समिति से उवर्रक ले सकते हैं। कोई समस्या आने पर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से जरूरत के हिसाब से उर्वरक का उठान करने की अपील की। जिससे जिले में उर्वरक की कमी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें