बागपत। जिले के नगर निकायों में पेयजल की किल्लत जल्द दूर हो जाएगी। अमृत-2 योजना के तहत हरेक नगर निकाय में पेयजल ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। जिसके लिए जल निगम मेरठ की टीम ने बागपत शहर का सर्वे कर दो ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है, जबकि अन्य निकायों का जल्द ही सर्वे किया जाएगा।
अमृत-2 योजना के तहत हरेक नगर निकाय में हर घर तक पेयजल पाइपलाइन से पानी पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें शहरी क्षेत्र में निवास करने वाली आबादी के हिसाब से पेयजल व्यवस्था के लिए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे।
बागपत जिले में तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायत संचालित है, जहां पेयजल आपूर्ति के लिए पेयजल ओवरहेड टैंक स्थापित है, इसके बावजूद हजारों लोग पेयजल से वंचित है। जिसके लिए जल निगम मेरठ की टीम ने जिले में सर्वे का प्लान तैयार किया है।
विगत दिनों जल निगम यांत्रिकी खंड मेरठ की टीम ने बागपत शहर का सर्वे कर पेयजल की स्थिति देखी और शहर में जनसंख्या के हिसाब से पेयजल आपूर्ति के लिए दो ओवरहेड टैंक की जरूरत मिली। जिसके हिसाब से शहर में दो ओवरहेड टैंक बनाने के लिए प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है।
कोट...
अमृत-2 योजना के तहत बागपत जनपद के सभी नगर निकायों में आबादी के हिसाब से पेयजल आपूर्ति के लिए वाटर ओवर टैंक बनाए जाएंगे। इसके लिए सर्वे चल रहा है। सर्वे पूर्ण होने के बाद सभी निकायों में बनने वाले ओवरहेड टैंक की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी जाएगी। - रमेश चंद्रा प्रोजेक्ट, मैनेजर जलनिगम यांत्रिकी खंड मेरठ