फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तापमान गिरने के बाद भी गर्मी से नहीं मिली राहत

Thu, 09 May 2024 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यहां बुधवार को तापमान गिरने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। धूप और लू से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। चिकित्सक लोगों काे गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने और पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

यहां बुधवार सुबह को हलके बादल छाए रहे। जिससे तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा। मगर बादल छंटते ही तेज धूप व लू ने लोगो का बुरा हाल कर दिया। दोपहर में नगर के मुख्य मार्ग और गलियों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। चिकित्सक भी लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने लोगों को गर्मी में फास्ट फूड का सेवन न करने और पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

-
ये बरते सावधानी
-पूरी आस्तीन के कपड़े पहने
-घर से निकलते समय सिर को ढककर बाहर निकलें
-पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें
-फास्ट फूड का सेवन करने से बचें
-धूप में चश्मे का प्रयोग करें
-गर्मी लगने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें
-सूती और आरामदायक कपड़े पहने
-अधिक मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें