बागपत। वैशाख मास की अमावस्या पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। मंदिरों में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने पूजन कर घर-परिवार में सुख-शांति की कामना की।
अमावस्या पर यमुना घाट पर दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना कर यमुना नदी में डुबकी लगाई और सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने पूजन कर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों के नाम पर ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा और वस्त्र भेंट किए। घरों में पूजन के बाद गाय और ब्राह्मणों को भोजन कराया गया।