फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रिक्त पड़ी सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम दिन मची रही आपाधापी

विज्ञापन
विज्ञापन
-विवि ने 20 प्रतिशत सीटों पर दाखिला करने के लिए दिया था अंतिम मौका
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
बड़ौत। नगर के काॅलेजाें में शनिवार को परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी रही।
आपको बता दें कि विवि द्वारा परास्नातक कक्षाओं में दाखिला कराने को लेकर दो कटऑफ मेरिट जारी की थीं, लेकिन इसके बावजूद भी 20 प्रतिशत सीटे खाली रह गईं। इसके बाद विवि ने एक बार फिर छात्रों को दाखिला लेने के लिए मौका दिया। 25 से 27 तक पंजीकरण के बाद 28 से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई। शनिवार को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के अलावा अन्य काॅलेजों में दाखिले का अंतिम दिन था। एमएससी, एमकॉम सहित अन्य पाठयक्रम में प्रवेश लेने के लिए सुबह ही छात्र-छात्राएं पहुंच गए थे। पूरे दिन कॉलेजों में भीड़ लगी रही। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा़ वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि फिलहाल परास्नातक कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब विवि के नये आदेशों के अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें