फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ की हाथापाई, हंगामा

Mon, 28 Apr 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बागपत के होली चौक पर ठेली वालों से हुई  हाथापाई की जानकारी देते भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक् - फोटो : mathura
विज्ञापन
बागपत। शहर के होलिका चौक पर गाड़ी निकालने को लेकर ठेली वालों ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ हाथापाई कर दी। इसको लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। हंगामे के बाद होलिका चौक पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी और उपाध्यक्ष योगेश गुर्जर ने बताया कि रविवार को बागपत का बाजार पूरी तरह बंद था। रविवार देर रात किसी काम से शहर में जा रहे थे।
होलिका चौक पर पहुंचे तो रास्ते में ठेली खड़ी होने की वजह से वहां जाम लग गया। उन्होंने ठेली वाले को हटाने के लिए कहा तो उसने अभद्रता शुरू कर दी।
उन्होंने गाड़ी से नीचे उतरकर विरोध किया तो उनके साथ हाथापाई की गई। शोर शराबा होने पर लोग इकट्ठा हुए तो ठेली वाले वहां से भाग गए। इसको लेकर काफी देर तक होलिका चौक पर हंगामा चलता रहा। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षो को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि थोड़ा हंगामा हो गया था। इस मामले ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें