फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत, बड़ौत और बिनौली सीएचसी पर नहीं सिजेरियन प्रसव की सुविधा

Sun, 25 Feb 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत, बड़ौत और बिनौली सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव की सुविधा नहीं है। सीएचसी पर इमरजेंसी में आने वाली महिलाओं को जिला अस्पताल लेकर जाना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में तीनों सीएचसी पर दिसंबर माह में एक भी सिजेरियन प्रसव नहीं हुआ है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास सर्जन की कमी है। जिसके कारण सभी सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव की सुविधा नहीं है। जिला मुख्यालय की सीएचसी के अलावा बड़ौत सीएचसी और बिनौली सीएचसी में सिजेरियन प्रसव के मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में दिसंबर 2023 में 711 प्रसव हुए हैं। इनमें से 78 सिजेरियन प्रसव हुए हैं। जनवरी में बिनौली सीएचसी पर एक सिजेरियन प्रसव कराया गया है, जबकि बागपत और बड़ौत सीएचसी पर दिसंबर और जनवरी में एक भी सिजेरियन प्रसव नहीं कराया गया है।
- वर्जन- जिले में सर्जन की कमी है। जिसके कारण तीनों सीएचसी पर दिसंबर माह में एक भी सिजेरियन प्रसव नहीं हुआ है। हालांकि जनवरी में बिनौनी सीएचसी पर एक और फरवरी में बड़ौत में तीन सिजेरियन प्रसव कराए गए है। - डॉ. महावीर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें