फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अस्पताल में नहीं त्वचा रोग विशेषज्ञ, मरीज हो रहे परेशान

Thu, 26 Sep 2024 03:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में पिछले काफी समय से त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं है। इससे अस्पताल में त्वचा के मरीजों को निजी चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ रहा है। चिकित्सकों की कमी के कारण लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ का दो साल पहले स्थानांतरण हो गया था। चिकित्सक का स्थानांतरण होने के बाद जिले में चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हुई। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोग एलर्जी की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ न होने के कारण मरीजों को अन्य चिकित्सकों से ही दवा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शासन को चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की जा चुकी है।
-
-मौसम में हो रहे बदलाव के कारण एलर्जी हो गई है। अस्पताल में कई बार दवा लेने आ चुका हूं, मगर त्वचा रोग विशेषज्ञ न होने के कारण चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। - आलिम, बिजरौल
विज्ञापन

-जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं है। जिससे एजर्ली या त्वचा संबंधी बीमारी होने पर अन्य चिकित्सक से ही दवा लेनी पड़ती है। चिकित्सक की जल्द नियुक्ति होनी चाहिए - राशिद, बसौद
-पूरे शरीर में एलर्जी हो रही है। शरीर में जगह-जगह लाल दाने हो गए हैं। अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था। यहां पता चला कि त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं है। - जान मोहम्मद, खेकड़ा
-पूरे शरीर में खुजली हो रही है। हाथ और पैर की खाल छूटने लगी है। अस्पताल में चिकित्सक न होने के कारण दूसरे चिकित्सक ने जाचं कर दवा दी है। - नदीम, बड़ौत
-
-जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। इस बारें में शासन को अवगत कराया जा चुका है। शासन स्तर से त्वचा रोग विशेषज्ञ की नियुक्त हो चुकी है। चिकित्सक जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। - डॉ़ एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें