फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रक की टक्कर से मकान गिरा, दो अन्य में दरार

Thu, 26 Sep 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराने कस्बे में पुलिस चौकी के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाने मार्ग पर ट्रक की टक्कर से मकान गिर गया। जिसके बराबर के दो मकानों में भी दरार आ गई। जबकि ट्रक की टक्कर लगते ही महिलाओं ने बच्चों के साथ भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

पुराने कस्बे में रहने वाले मोहम्मद यामीन ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह काम पर गया हुआ था। जबकि मकान में मोनि, जिकरा, भूरी, सादन, साद, अर्श, अबुजर, अबू बगर, सानुआ काम कर रही थी। तभी एक ट्रक आया, जिसने उसके मकान में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पूरा मकान हिल गया और अंदर बैठी महिलाएं और बच्चे भागने लगे। तभी उसका मकान भरभराकर गिरने लगा। गमीनत रही कि मकान के मलबे की चपेट में परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। उधर, ट्रक की टक्कर लगने से पड़ोस के दो मकानों में भी दरार आ गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-
लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ हंगामा किया
हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने ट्रक चालक के साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया। तभी वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें