फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वाजिदुपर गांव में एक साथ दो युवकों की मौत से छाया मातम

Thu, 19 Sep 2024 04:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। वाजिदपुर गांव में एक साथ दो युवकों की मौत से मातम छा गया। उधर, ग्रामीणों ने पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़ितों की आर्थिक मदद किए जाने की प्रशासन से गुहार लगाई।
गणेश विसर्जन के दौरान अन्य श्रद्धालुओं के साथ-साथ अभिषेक व दीपू समेत उनके परिवार के लोग भी काफी उत्साहित थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि वापस लौटते हुए इस तरह का हादसा हो जाएगा। मृतक अभिषेक व दीपू दोनों अपने परिजनों के साथ मजदूरी करके सहयोग करते थे। मृतक दीपू की एक बहन व तीन भाई है, जबकि अभिषेक की एक बहन व दो भाई है। हादसे की जैसे ही ग्रामीणों व परिवार के लोगों को पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों द्वारा अभिषेक व दीपू को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन गमगीन हो गए। उधर गांव में भी एक साथ दो युवकों की मौत से ग्रामीण दुखी थे। लोग उनके घरों पर शोक संवेदनाएं देने के लिए पहुंच रहे थे। वहीं इस हादसे को लेकर भूतपूर्व सैनिक सुभाष चंद कश्यप ने डीएम को पत्र लिखकर मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये, घायलों की आर्थिक मदद करने के साथ-साथ परिवार में एक-एक नौकरी दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें