खेकड़ा। जनपद बागपत में 27 और 29 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 34.0 से 36.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 20.0 से 22.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विज्ञानी डाॅ. अंकिता नेगी ने बताया कि जनपद में 27 और 29 अप्रैल को बूंदाबांदी की संभावना है। 28 और 30 अप्रैल को हवा की तीव्रता अधिक रहेगी। किसानों के फसल संबंधी सलाह दी जाती है कि रबी फसलों के बाद खाली पड़े खेतों में जुताई कर कुछ दिनों के लिए छोड़ दें। इससे तेज धूप सौरीकरण से खेतों में मौजूद हानिकारक कीट मर जाएंगे। तेज हवा चलने की स्थिति में भूसे को खुला न छोड़ें। आम के फलों को गिरने से बचाने के लिए 2.5 मिली लीटर प्लेनोपिक्स प्रति 4.5 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।