फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शूटिंग और वालीबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 25 Apr 2023 05:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- जोनल शूटिंग चैंपियनशिप और वालीबॉल चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सेंट फ्रांसिस स्कूल बड़ौत में चल रही दो दिवसीय सीआईएससीई शूटिंग चैंपियनशिप और वॉलीबॉल चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन शूटरों और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर अंतिम दिन चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि खेल इंडिया ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह तोमर ने किया। इस दौरान शूटिंग चैंपियनशिप में अंडर-15 वर्ग की 10 मीटर राइफल बालिका वर्ग में रुचिका तोमर ने प्रथम, अनिका तोमर ने द्वितीय, रूपाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की अंडर-17 वर्ग की 10 मीटर राइफल में विधि बालियान ने प्रथम, अनुष्का चौधरी ने द्वितीय, दीया सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग की 10 मीटर रायफल में मर्यादा सिंह प्रथम स्थान पर रहीं। बालक वर्ग के अंडर-15 वर्ग के 10 मीटर राइफल में शौर्य बालियान ने प्रथम, अक्षित राठी ने द्वितीय, हर्षित वेदवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग की 10 मीटर राइफल में उज्ज्वल चौहान ने प्रथम, विधान प्रताप सिंह ने द्वितीय ओर अर्पित चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 मीटर ओपन वर्ग राइफल के हुए मुकाबलों में अंडर-15 बालक वर्ग में उमंग विद्वान प्रथम, उज्ज्वल सिंह द्वितीय, अभिज्ञान सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-17 ओपन साइट राइफल बालक वर्ग में आरव तोमर प्रथम, सूर्यांश राणा द्वितीय और शुभांशु तोमर तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 ओपन साइट राइफल बालक वर्ग में विधान तोमर प्रथम, अर्जुन राणा द्वितीय, अनमोल भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहे। 10 मीटर एयर पिस्टल के मुकाबलों में अंडर 14 बालक वर्ग में सम्राट चौहान प्रथम, अभय तोमर द्वितीय, अधिराज त्यागी तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-17 बालक वर्ग की 10 मीटर पिस्टल में वरुण दीक्षित प्रथम, यीशु ढाका द्वितीय, भारत प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग की 10 मीटर पिस्टल वर्ग में उत्कर्ष गुप्ता प्रथम, अंशु तोमर द्वितीय और अंश चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। 10 मीटर क्रिस्टल बालिका वर्ग में तनीषा तोमर प्रथम स्थान पर रही। वहीं दूसरी ओर वालीबॉल चैंपियनशिप के हुए मुकाबलों में बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन अंडर-15 बालिका वर्ग में सेंट फ्रांसिस स्कूल मेरठ की टीम प्रथम स्थान पर रही, जबकि क्रिस्तु ज्योति स्कूल बड़ौत की बालिकाओं की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में क्रिस्तु ज्योति स्कूल बड़ौत की बालिकाओं की टीम प्रथम स्थान पर रही ओर क्रिस्तु ज्योति बागपत की बालिकाओं की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-19 बालिका वर्ग में सेंट फ्रांसिस मेरठ की टीम प्रथम स्थान पर रही। विजेता टीमों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें