फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मकान का दरवाजा तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी

Sat, 28 Jan 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। रटौल कस्बे में बुधवार रात चोरों ने एक मकान से हजारों रुपये और लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करके चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रटौल निवासी अरशद पुत्र लियाकत ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात कस्बे स्थित दूसरे मकान में अपनी मां से मिलने गया था। इसी दौरान उसके मकान की दीवार फांदकर चोर उसके घर में घुस गए और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर अलमारी में रखी 15 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वहां से लौटने पर उसे चोरी जानकारी मिली। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस मामले में खेकड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें