बागपत/बड़ौत/खेकड़ा/अग्रवाल मंडी टटीरी। जिले भर की शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अजय गोयल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके उपरांत छात्राओं ने सरस्वती वंदना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां शिवम, श्रेयांस, यश, बबलेश कुमार, गौरव, इमरान, राजीव, कृष्ण, अजीत, दीपक रहे। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री काॅलेज में झंडा फहराकर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. राजलक्ष्मी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यपाल चौहान, अजय चौहान, राजेंद्र चौहान, श्रीनिवास चौहान, गजे सिंह, कुंवर महासिंह, डॉ. इंद्रा देवी व स्टाफ मौजूद रहा। योगीनाथ डिग्री काॅलेज में अध्यक्ष बालेश देवी व प्राचार्य प्रवीण कुमार ने झंडारोहण किया। वहीं, छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जोगिंद्र, वर्षा, अनुज कुमार, आस मोहम्मद, रवि, सहेंद्र, पूनम मौजूद रहे।
डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या नुपुर शर्मा एवं प्रबंधक नितिन कुमार ने ध्वजारोहण किया। अल्पना, अनामिका, नताशा, शैली, श्रद्धा, महिमा, ईशा मौजूद रहीं। होली चाइल्ड एकेडमी में गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया गया और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ. सूरज धामा, नीतू धामा, अनिता कौशिक, हर्ष मानव, काजल, हिमांशी, अनुज मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय पलड़ी नंबर दो में गणतंत्र दिवस पर अवसर पर झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर स्वाति, प्रेरणा, रविश, उमेश मौजूद रहे।
बड़ौत के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी व प्रधानाचार्य राजीव तोमर, वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के संजय जैन, हर्षित जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, मांउट लिटरा स्कूल में संस्थापक हंस कुमार जैन व डायरेक्टर बिजेन्द्र जैन, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजय शर्मा, प्रबंधक राव फारूख महमूद ने ध्वजारोहण किया। जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा, सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन, चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह, बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय में सचिव प्रदीप जैन, जौहर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या रचना जौहर, मदर टरेसा एकेडमी में डायरेक्टर रूपेश राणा, चौधरी चरण सिंह इंस्टीटयूट ऑफ एजुकेशन में डायरेक्टर संजीव आर्य, गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डायरेक्टर कपिल तोमर, एल्पाइन पब्लिक स्कूल लूंब में पंकज ने ध्वज फहराया।
आदिव्य पब्लिक स्कूल सररूपुर में प्रधानाचार्य सचिन तोमर, रेड रोज प्ले स्कूल में प्रबंधक अमित शर्मा, जेवी कॉलेज में प्राचार्य डाॅ. जयकुमार सरोहा, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डा वीरेन्द्र सिंह, चौधरी अभेयराम हाईस्कूल राजपुर खामपुर में प्रबंधक सुखवीर सिंह, सैनफाेर्ट प्ले स्कूल छपरौली में प्रबंधक अमित शर्मा, गॉडविन कॉलेज किरठल में प्रधानाचार्य सुबोध चौहान, गॉडविन डिग्री कॉलेज किरठल में विनोद चौहान, संस्कृति पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर स्वराजपाल दूहूण, एससी बोस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अरुण कुमार, चौधरी कुंदन सिंह कॉलेज बासौली में प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।
खेकड़ा के गांधी काॅलेज में प्रबंधक डाॅ. संदीप शाह, जैन गर्ल्स डिग्री काॅलेज में अध्यक्ष नरेश जैन, सचिव राहुल जैन व कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कालेज में प्रबंधक विनोद गुप्ता, कस्तूरबा कन्या इंटर काॅलेज में प्रबंधक जितेन्द्र सिंघल, गुरुकुल विद्यापीठ में प्रबंधक मुकेश गुप्ता, देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सोनू यादव, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरौद में प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा, महामना मालवीय डिग्री कालेज में प्राचार्य डाॅ. सुनील तोमर, लख्मीचंद पटवारी काॅलेज में प्रबंधक मुकेश जैन, विद्याभवन स्कूल में प्रधानाचार्य अनिता शर्मा, अर्वाचीन इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा, खेकड़ा पब्लिक इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य राजकमल धामा, महामना मालवीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य शिवकुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा स्थित जामिया आयशा बैतुश शालिहात मदरसा में डा. अफजाल अहमद ने ध्वजा रोहण किया।
सांकरौद गांव के मदरसे में पूर्व प्रमुख जितेन्द्र धामा ने ध्वजारोहण किया। मदरसे के बच्चों ने गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। दोघट के आजमपुर मुलसम में सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय में ध्वजारोहण व यज्ञ का आयोजन किया। आचार्य आनंद बैसला, कपिल शास्त्री, प्रधानाचार्य पुष्पेन्द्र, प्रमोद आर्य, ब्रह्मचारी आर्य, सोहनपाल आर्य, योगेंद्र आर्य मौजूद रहे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैमोरियल इंटर कॉलेज तवेलागढ़ी में प्रबंधक देवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य रुकुमपाल सिंह यादव ने व प्रधान राजीव, चौगामा आर्य समिति के अध्यक्ष हरपाल सिंह, आनंद छिल्लर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में प्रधानाचार्य जोवन सिंह ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने देश भक्ति के गीत व नाटक प्रस्तुत किए। जनता इंटर कॉलेज पलड़ी में प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया। राम पब्लिक स्कूल दोघट में प्रधानाचार्य डॉ लक्ष्मी शर्मा, सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट में प्रधानाचार्य दीपेश कुमार जैन, श्री राम इंटर कॉलेज कान्हड़ में राजीव कुमार, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज निरपुड़ा में प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, संस्कार विद्यापीठ टीकरी में प्रबंधक सुशील कुमार, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट में प्रधानाचार्य सुशील तोमर ने ध्वजारोहण किया।
अग्रवाल मंडी टटीरी के फूलवती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में सचिव विशाल चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पवन कुमार, सुनील दत्त शर्मा, पुष्कर राज, ज्योति रावत मौजूद रहे। डीएवी इंटर कालेज मे ंप्रधानाचार्य मूलचंद, वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में समिति के अध्यक्ष चौधरी ईश्वर सिंह व सचिव अभिमन्यु गुप्ता, प्राचार्य डॉ. कमला यादव व स्टाफ ने झंडारोहण किया। वैदिक कन्या इंटर कालेज में पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर महनवा में प्रधान पति आल्हा, सरस्वती शिशु मंदिर में भंवर सिंह व डॉ सुभाष त्यागी ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस पर शहीद मनवीर सिंह नेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल बली,बसंत वैली स्कूल, बागपत ग्लोबल कालेज मीतली में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
-
गणतंत्र दिवस पर निकाली बाइक रैली
बागपत। जवाहरपुर मेवला में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने गुर्जर सम्राट मीर भोज के बोर्ड पर माल्यार्पण कर पुष्प चढ़ाकर बाइक रैली निकाली का शुभारंभ किया। बाइक रैली मेवला से शुरु होकर अग्रवाल मंडी टटीरी, राष्ट्र वंदना चौक बागपत, भाजपा कार्यालय से अहेडा, पाबला, बसा टीकरी, गौरीपुर मीतली में निकाली गई। रैली में भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, मनोज पहलवान, सचिन गुर्जर, प्रवेश मेवला, प्रशांत, सागर, राहुल, संदीप, रॉकी शर्मा, अनुज त्यागी, निखिल गुर्जर, सुमित, दीपू गुर्जर, हर्ष गुर्जर मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली अमीनगर सराय। गणतंत्र दिवस पर स्कूल-कॉलेजो में ध्वजारोहण किया गया। छात्र छात्राओं ने कस्बे में प्रभात फेरी निकाली। छात्र हाथों में देशभक्ति स्लोगन लिखी तख्तिया और नारे लगाते चल रहे थे। क्षेत्र के शीलचंद इंटर कालेज, जनता हायर सेकेंडरी स्कूल पूठड, आचार्य जय सागर कन्या इंटर कालेज, ससरस्वती विधा मंदिर, चिल्ड्रन एकेडमी, नेहरू स्मारक इंटर कालेज, नगर पंचायत अमीनगर सराय, आदर्श इंटर कॉलेज डौला में गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उधर बसौद गांव में युवा चेतना मंच ने की ओर से गणतंत्र दिवस पर गांव में प्रभात फेरी निकाली गई क्रांति द्वार पर झंडारोहण कर राष्ट्रगान किया।
-
मदरसों मे फहराया तिरंगा निकाली रैली
रटौल। रटौल में मदरसा मोहसिन उल उलूम व अन्य शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया गया। मदरसे के छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली। रैली में देशभक्ति से जुड़ी झाकियां निकाली गई। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कस्बे के ईदगाह रोड स्थित मदरसा मोहसीन उल उलूम में मौलाना और छात्रों ने झंडा फहराकर राष्ट्र गान किया। मदरसा आयशा के छात्रों ने कस्बे में रैली निकाली। इस मौके मौलाना मनान, कारी जमील, मौलाना जिशान मौजूद रहे। संवाद
सैनिक भवन पर फहराया झंडा
चांदीनगर। पांची, गौना व ढिकोली के स्कूल व मदरसों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराया गया। ढिकोली सैनिक भवन पर पूर्व सैनिकों ने तिरंगा फहराया। पूर्व सैनिक नरेश ढाका, अध्यक्ष सूबे सिंह, उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, सूबेदार बलजोर, सूबेदार लच्छि राम, हवलदार ओमकार सिंह, मुकेश, तेजपाल, अरविंद, हवलदार गुरचरण , वीरेंद्र मौजूद रहे। संवाद
-