फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी

Mon, 23 Jan 2023 05:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। कस्बे में शनिवार रात किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का समान चोरी कर लिया। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित दुकानदार ने चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा निवासी फुरकान पुत्र आसक अली ने बताया कि उसकी ढिकौली मार्ग के समीप किराना की दुकान है। वह शनिवार शाम दुकान बंद करके घर चला गया था। रविवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान के शटर में लगा ताला टूटा मिला। उसे काटा गया था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो बीड़ी के बंडलों के पैकेट, सिगरेट के पैकेट, गुटखे, नमकीन, बादाम एवं काजू आदि के पैकेट एवं अन्य कीमती समान चोरी मिला। फुरकान ने बताया कि उसकी दुकान से करीब 60 हजार रुपये का सामान चोरी किया गया है।
उधर, दुकान के पास चोरों के कटर एवं ब्लेड मिले। व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों ने घटना पर रोष जताया और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र राणा का कहना है कि घटना की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें