फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फेल हो गए 70 प्रतिशत छात्र, लटकी भविष्य पर तलवार

Mon, 23 Jan 2023 05:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीएससी, बीकॉम वर्ष 2022 का परीक्षा परिणाम देख छात्र-छात्राएं अचंभित रह गए। परीक्षा परिणाम में 70 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं फेल दर्शाए गए हैं।
विज्ञापन

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही चौधरी चरणसिंह विवि ने बीए, बीएससी और बीकॉम का वर्ष 2022 के दो सेमेस्टरों की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। जैसे ही रिजल्ट देखते तो लगभग 70 प्रतिशत छात्र-छात्राएं फेल दर्शाए गए। जिनमें जनता वैदिक डिग्री कॉलेज, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज, जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के अलावा दूसरे निजी कॉलेजों में बीए, बीकॉम और बीएससी में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं हैं। छात्रों में संजीव, नवीन, प्रवीण, दीपक, राजीव, अंकित, सुधीर, मनोज ने रिजल्ट को लेकर नाराजगी जताई की।
बोले कि अधिकांश पेपर अच्छी ढंग से पढ़ाई करने के उपरांत दिए गए थे, फेल होने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। हालांकि कुछ छात्र इसके पीछे नई शिक्षा नीति के तहत किए गए बदलावों का नतीजा बता रहे हैं। कोर्स बदल गया है जिसे समझने में काफी दिक्कत भी हुई है। इसको लेकर कॉलेज प्राचार्य से मिलकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोट...
- नई शिक्षा प्रणाली को समझने और उसे अपनाने में अभी छात्रों को समय लेगा, छात्र व शिक्षक हित को देखते हुए इसमें बदलाव किया है। यही वजह छात्रों के फेल होने की हो सकती है। फेल हुए छात्र विवि में रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए विवि ने प्रावधान भी दिए हुए हैं। यदि हमारे पास लिखित में कोई शिकायत आती है तो छात्रों के भविष्य को देखते हुए विवि के कुलपति को पत्र लिखा जाएगा। - डाॅ. जयकुमार सरोहा, प्राचार्य, जनता वैदिक महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें