फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर समेत दो दुकानों का शटर उखाड़कर चोरी

विज्ञापन
गौरीपुर मोड़ स्थित मेडिकल स्टोर पर चोरी की जानकारी देता संचालक प्रिंस - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे स्थित मेडिकल स्टोर समेत दो दुकानों की छत उखाड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकानदारों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुराने कस्बे के रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक सुनील चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात वह मेडिकल स्टोर बंद कर घर चला गया था। शनिवार सुबह मेडिकल स्टोर का शटर उठाया तो छत उखड़ी मिली। बताया कि दुकान के गल्ले में रखी 40 हजार रुपये की नकदी चोरी मिली, जबकि करीब 15 हजार रुपये की दवाइयां और इंजेक्शन खराब कर दी गई।
उधर पास ही किराना की दुकान करने वाले दिलबाग जोशी ने बताया कि शुक्रवार रात उसकी दुकान का ताला तोड़कर सिगरेट की डिब्बी, बीड़ी के बंडल समेत 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले दीवार तोड़कर दो दुकानों में हुई थी चोरी
कुछ दिन पहले गौरीपुर मोड़ पर शटर उखाड़कर दुकान में चोरी की गई थी। इसके अलावा सिसाना गांव के पास दो दुकानों की पीछे से दीवार तोड़कर चार क्विंटल सरिया और लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया था। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें