फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेटरिंग के गोदाम का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। छपरौली रोड पर राणा सेटरिंग के नाम से दिलशाद निवासी पठानकोट मोहल्ला का गोदाम है। रविवार रात चोर गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसे और 350 से अधिक लोहे के गाटर, दो मशीन, रिकॉर्ड व गल्ले में रखी 700 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। जाते समय चोरों ने गोदाम की मुख्य दीवार भी तोड़ डाली। सुबह दिलशाद गोदाम पर पहुंचा तो उसने दीवार टूटी मिली। सूचना पर बड़ौत कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। दिलशाद ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी रवि रत्न ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस जल्द पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें