बागपत। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट के साथ एक बाइक चोर के अलावा नौ वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बिनौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान रंछाड़-मांगरौली नदी के पुल से नेकपुर मुरादनगर के अकरम को फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाली बागपत पुलिस ने वांछित चल रहे काठा गांव के आकाश , गौरव, राहुल और कुलदीप, अहेड़ा गांव के सौरभ और राम सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सौरभ के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद किया । थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने वांछित चल रहे विनीत उर्फ बब्लू निवासी बरसिया व थाना बालैनी पुलिस ने सोनू उर्फ रामकिशन निवासी मोहल्ला काजीबाडा कस्बा व थाना शामली को गिरफ्तार किया। थाना बड़ौत पुलिस ने ताज मोहम्मद निवासी ग्राम हिलवाड़ी को गिरफ्तार किया ।