बागपत। मुगलपुरा मोहल्ला नई बस्ती में लेनदेन के विवाद में मंगलवार दोपहर एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मुगलपुरा मोहल्ला नई बस्ती में रहने वाले मेहताब पुत्र सीनू का मोहल्ले के ही कुछ युवकों से लेनदेन का विवाद चल रहा था। मंगलवार को महताब दुकान पर सामान लेने जा रहा था, तभी पांच-छह युवकों ने उसके साथ मारपीट और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। युवक के शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने घायल मेहताब को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी रवि रतन का कहना है कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं आई है। युवक का इलाज मेरठ के अस्पताल में चल रहा है।
संदिग्ध परिस्थिति में किसान की मौत
बागपत। गांधी निवासी रामपाल सिंह (55) की मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले कमलदीप और चित्रांश ने मंगलवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बागपत कोतवाली में फर्जीवाड़ा करने का मुकदमा चल रहा था।